Friday, March 14, 2025
Homeकारोबारफोस्टा ने सुरक्षित कारोबार के लिए अत्याधुनिक एप लॉन्च किया, कपड़ा बाजार...

फोस्टा ने सुरक्षित कारोबार के लिए अत्याधुनिक एप लॉन्च किया, कपड़ा बाजार में ठगी रोकने के लिए आर्बिट्रेशन एक्ट होगा लागू

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) की वार्षिक साधारण सभा रविवार को सरसाणा स्थित प्लेटिनम हॉल में आयोजित की गई। इस दौरान कारोबार को सुरक्षित करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक एप्लीकेशन लॉन्च की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल मौजूद रहे। मंत्री पाटिल ने कहा कि कारोबार को बढ़ाने से पहले मेजर करो, इसके बाद मैनेज करो। पाटिल ने कहा कि फोस्टा ने बड़ी मुश्किल से 200 व्यापारियों के अटके पेमेंट को दिलाया है। व्यापारियाें को पेमेंट समस्या का स्थायी हल खोजना चाहिए। पाटिल ने कहा कि व्यापारियों के हित में फोस्टा अच्छा काम कर रही है। कपड़ा मार्केट में कारोबार करने वाले व्यापारियों को यह तय करना चाहिए कि पहले पेमेंट दो, फिर सामान ले जाओ। मंत्री पाटिल ने आगे कहा कि किस जिले और किस राज्य में कितने कपड़ों की बिक्री होती है, व्यापारियों के पास इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। व्यापारियों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कपड़ा मार्केट में मंदी न आए। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने फोस्टा के सदस्यों को जल संरक्षण और जल संकट से निपटने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग और बोरवेल सिस्टम को अपनाने का सुझाव दिया।
फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने कहा कि देश में खेती के बाद टेक्सटाइल उद्योग सबसे अधिक रोजगार देने वाला सेक्टर है। फोस्टा का काम पेमेंट उगाही का नहीं है, बल्कि कारोबार के विकास के साथ व्यापारियों की रकम न डूबे इसका भी ध्यान रखना है। फोस्टा अध्यक्ष ने कहा कि कपड़ा बाजार में ठगी को रोकने के लिए जल्द ही आर्बिट्रेशन एक्ट लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments