Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, गुजरात से जिग्नेश मेवाणी...

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, गुजरात से जिग्नेश मेवाणी भी दिल्ली में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी दिल्ली में प्रचार करते नजर आएंगे। गुजरात कांग्रेस के नेता जिग्नेश मेवाणी का नाम भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। मौजूदा सीएम, डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम, राज्यसभा और लोकसभा सांसदों, पूर्व सांसदों के अलावा कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को भी प्रचारकों की सूची में शामिल किया है, जो चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संदीप दीक्षित, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख देवेंद्र यादव और सुप्रिया श्रीनेत का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 77(1) के तहत हमने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है जो 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

स्टार प्रचारकों की सूची

  1. मल्लिकार्जुन खड़गे
  2. सोनिया गांधी
  3. राहुल गांधी
  4. प्रियंका गांधी
  5. केसी वेणुगोपाल
  6. अजय माकन
    7.काजी निजामुद्दीन
  7. देवेन्द्र यादव
    9.अशोक गहलोत
  8. हरीश रावत
    11.मुकुल वासनिक
  9. कुमारी शैलजा
  10. रणदीप सिंह सुरजेवाला
  11. सचिन पायलट
    15, सुखविंदर सिंह सुखू
  12. रेवंत रेड्डी
  13. डीके शिवकुमार
  14. चरणजीत सिंह चन्नी
  15. दीपेंद्र हुड्डा
  16. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
  17. अखिलेश प्रसाद सिंह
  18. सलमान खुर्शीद
  19. जेपी. अग्रवाल
  20. पवन खेड़ा
  21. इमरान प्रतापगढ़ी
  22. कन्हैया कुमार
  23. सुप्रिया श्रीनेत
  24. अलका लांबा
  25. इमरान मसूद
  26. संदीप दीक्षित
    32.सुभाष चोपड़ा
  27. चौधरी अनिल कुमार
  28. राजेश लिलोठिया
  29. उदित राज
  30. अभिषेक दत्त
  31. हारुन यूसुफ
  32. सुखपाल सिंह खैरा
  33. जिग्नेश मेवाणी
  34. राजेंद्र पाल गौतम
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments