नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर और सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए। पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी पुरस्कार दिए गए। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे।
ये है अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले 34 खिलाड़ियों की सूची:
- ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
- अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
- नीतू (मुक्केबाजी)
- स्वीटी (मुक्केबाजी)
- वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
- सलीमा टेट (हॉकी)
- अभिषेक (हॉकी)
- संजय (हॉकी)
- जर्मनप्रीत सिंह (हॉकी)
- सुखजीत सिंह (हॉकी)
- स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
- सरबजोत सिंह (निशानेबाजी)
- अभय सिंह (स्क्वैश)
- साजन प्रकाश (तैराकी)
- अमन (कुश्ती)
- राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
- प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
- जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
- अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
- सचिन सरगेराव खिलाड़ी (पैरा एथलेटिक्स)
- धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
- प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
- एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
- सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
- नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
- नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
- तुलसीमती मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
- नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
- मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
- कपिल परमार (पैरा जूडो)
- मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
- रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
खेल में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)
- सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)
- मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा तैराकी)