Tuesday, April 29, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयभ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को 14 साल, पत्नी बुशरा बीबी को...

भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को 14 साल, पत्नी बुशरा बीबी को सात साल की सजा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट से संबंधित भूमि घोटाले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। घोटाले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए स्थानीय अदालत ने इमरान की पत्नी को भी सात साल की सजा सुनाई है। फिलहाल इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों जेल में हैं। अदालत ने इमरान पर 10 लाख और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यदि वे जुर्माना अदा करने में विफल रहते हैं तो दोनों को छह महीने की जेल की सजा और हो सकती है।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने दिसंबर 2023 में इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और छह अन्य पर राष्ट्रीय खजाने को 190 मिलियन पाउंड का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। दिसंबर 2023 में अल-कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय खजाने के अवैध उपयोग के लिए पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले तीन बार फैसला स्थगित होने के बाद अंततः न्यायमूर्ति नासिर जावेद राणा ने सजा का आदेश दिया। इमरान और उनकी पत्नी ने अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट के साथ मिलकर अरबों रुपए का भ्रष्टाचार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments