Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली चुनाव में भाजपा का वादा: महिलाओं को हर महीने 2500, होली-...

दिल्ली चुनाव में भाजपा का वादा: महिलाओं को हर महीने 2500, होली- दिवाली पर फ्री सिलेंडर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करके हुए कहा कि हमें संकल्प से सिद्धि की ओर जाना है। जेपी नड्‌डा ने कहा कि सरकार की ओर से जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसे हमारी सरकार बनने के बाद भी जारी रखा जाएगा। जेपी नड्‌डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। जेपी नड्‌डा ने कहा कि एलपीजी पर 500 रुपए की सब्सिडी भी दी जाएगी। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार की बनती है तो गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से 21 हजार रुपए और न्यूट्रीशिनल पैक भी दिया जाएगा। इसके साथ ही विधवा महिलाओं की पेंशन 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया जाएगा। इसके अलावा 70 साल से अधिक उम्र के लेागों को 2500 की जगह 3000 रुपए पेंशन दिया जाएगा। नड्‌डा ने कहा कि दिल्ली मेंे भाजपा की सरकार बनती है तो आयुष्मान भारत योजना भी जल्द ही लागू किया जाएगा। नड्‌डा ने कहा कि सरकार की ओर से यहां के नागरिकों को 5 लाख रुपए का एडिशनल स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा। नड्‌डा ने अटल कैंटीन चलाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर 5 रुपए में लोगों को भरपेट भोजन दिया जाएगा। इसे झुग्गी-झोपड़ियों के आसपास खोला जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments