Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रक से व्हाइट हाउस उड़ाने की कोशिश करने वाले भारतीय को 8...

ट्रक से व्हाइट हाउस उड़ाने की कोशिश करने वाले भारतीय को 8 साल की जेल

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय को व्हाइट हाउस पर हमले का प्रयास करने के लिए आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। गुरुवार, 16 जनवरी को अमेरिका की एक अदालत ने साईं वर्षित कंडुला को हमले का दोषी पाया। 20 वर्षीय साई ने 22 मई 2023 को हमले का प्रयास किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा- इस हमले का उद्देश्य लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकना था, ताकि उसकी जगह नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही शासन स्थापित किया जा सके।
रिपोर्ट के अनुसार साई वर्षित कंडुला ने अमेरिकी संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ करने का दोष स्वीकार कर लिया। वह ‘ग्रीन कार्ड’ के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका का कानूनी स्थायी निवासी है। साईं 22 मई, 2023 की दोपहर को सेंट लुइस, मिसौरी से वाशिंगटन के लिए रवाना हुआ और लगभग 5:20 बजे डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। यहां शाम 6.30 बजे एक ट्रक किराए पर लिया और व्हाइट हाउस पर हमला करने की कोशिश की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments