Saturday, March 15, 2025
Homeराजकोटपूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा- अमरेली लेटरकांड को लेकर कांग्रेस राजनीति...

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा- अमरेली लेटरकांड को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है

राजकोट। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने परिवार के साथ राजकोट में मकर संक्रांति पर्व मनाया। उत्तरायण पर पतंग की पेंच लड़ाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि देश में भाजपा की हवा है, कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। आसमान में केवल भाजपा की पतंग उड़ रही है। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे परिणाम आएंगे और भाजपा सरकार बनाएगी। वहीं, अमरेली लेटरकांड पर विजय रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस इस घटना को लेकर राजनीति कर रही है। हमें विश्वास है कि गुजरात की भाजपा सरकार पाटीदार बेटी पायल गोटी को न्याय जरूर दिलाएगी। नए संगठन के मुद्दे पर पूर्व सीएम रूपाणी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। समय-समय पर आतंरिक चुनाव होते रहते हैं। संगठन के मुद्दे पर पार्टी एकमत होकर निर्णय लेगी और सभी एकजुट होकर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments