Tuesday, April 29, 2025
Homeराजकोटअमरेली लेटरकांड: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

अमरेली लेटरकांड: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

अमरेली। अमरेली चिट्ठी कांड पर बड़ी खबर सामने आई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर क्राइम ब्रांच के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। किशन असोदरिया, वरजंग मूलयासिया और महिला पुलिस अधिकारी हिनाबेन मेवाड़ा को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अमरेली पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खराटे ने की है।
अमरेली में तहसील पंचायत अध्यक्ष किशोर कनपरिया के नाम से एक फर्जी लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक पूर्व भाजपा पदाधिकारी और एक युवती समेत चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। विवाद तब बढ़ गया जब पुलिस ने एक पाटीदार युवती काे को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाला था। वह टाइपिस्ट का काम करती थी। प्रदेश के नेताओं से लेकर पाटीदार समाज के लोगों ने पाटीदार युवती पायल गोटी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन और धरना देकर न्याय की मांग की थी।
अमरेली लेटरकांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे। पायल गोटी ने जेल से बाहर आने के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। पायल गोटी ने कहा था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस पर पायल गोटी के आरोपों को लेकर एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया। जिसमें डीएसपी एजी गोहिल, महिला पीआई आईजे. गिडा, महिला पीएसआई एचजे. बरवाडिया को शामिल किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments