Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयराम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर राम लला का अभिषेक, मुख्यमंत्री योगी...

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर राम लला का अभिषेक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। पंचाग के अनुसार साल 2024 में 22 जनवरी को पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस साल यह तिथि 11 जनवरी को है। अयोध्या में 11 से 13 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा तक भव्य महोत्सव मनाया जाएगा। वर्षगांठ महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मंडप और यज्ञशाला में कई भव्य कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही राम कथा का आयोजन भी किया गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए उन लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है, जो पिछले साल प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी कारणवश नहीं आ सके थे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साेशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा है- अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments