Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादमुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया

अहमदाबाद। अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर 11 से 14 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आसमान में तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। पतंग महोत्सव में दुनियाभर के 47 देशों से 143 पतंगबाज, देश के अन्य राज्यों से 52 तथा गुजरात के 11 शहरों से 417 पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि हर साल दुनिया के कई देशों के राजदूत पतंग महोत्सव को देखने के लिए गुजरात आते हैं। इस साल 11 देशों के राजदूत गुजरात आये हैं। पतंग महोत्सव में आने वाले पर्यटकों से वोकल फॉर वोकल अभियान को काफी बल मिला है। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।
इस साल अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में अर्जेन्टाइना, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बेल्जियम, भूटान, ब्राजील, बल्गेरिया, कंबोडिया, कनाडा, चीली, कोलंबिया, कोस्टारिका, डेनमार्क, इजिप्त, एस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, इजराइल, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, लेबनान, मलटा, मैक्सिको, नीदरलैंड, फिलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, स्लोवाकिया, सोल्वेनिया, साउथ अफ्रीका, स्पेन, स्वित्जरलैंड, तुर्की, यूक्रेन, युनाइटेड किंगडम, अमेरिका, वियतनाम के पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments