अहमदाबाद। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्राें में हिमपात का असर गुजरात में भी पड़ रहा है। प्रदेश के अशिकांश शहरों के तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश में कोल्डवेव की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को नलिया के बाद गांधीनगर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। सुबह का तापमान 6 डिग्री और शाम का तापमान 25.8 डिग्री था। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री की गिरावट आने से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 12.8, डीसा में 9.8, वडोदरा में 9.2, सूरत में 16.4, भुज में 10.4, नलिया में 5.6, कंडला 11.5, भावनगर में 11.7, द्वारका में 14.6, राजकोट में 8.3 और वेरावल में 16.5 डिग्री रहा।