अहमदाबाद। अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की जोरदार तैयारी चल रही है। 11 से 14 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 47 देशों के 143 पतंगबाज महोत्सव में शामिल होंगे। पतंगबाजाें के स्वागत की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही एमएमपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है।
अहमदाबाद में 11 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान देश-विदेश के सैकड़ों पतंगबाज हिस्सा लेंगे। गुजरात के 11 शहरों से 417 पतंगबाज अपना कौशल दिखाएंगे। इसके अलावा देश के 11 राज्यों से 52 पतंगबाज भी महोत्सव में शामिल होंगे। विदेशी पतंगबाज भी पतंग महोत्सव में आएंगे। इस साल पतंग महोत्सव में राम मंदिर, अयोध्या, चंद्रयान समेत थीम पर बनी पतंगों से आसमान भर जाएगा। पुलिस द्वारा पतंगबाजाें की विशेष सुरक्षा की जाएगी। एमएचपीवी वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पतंग महोत्सव में तैनात रहेगी। इसके अलावा महोत्सव में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
12 जनवरी को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, राजकोट और वडोदरा, 13 जनवरी को सूरत और धोरडो में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन होगा। 14 जनवरी को विदेशी पतंगबाज अहमदाबाद में पतंग उड़ाएंगे। इसके अलावा साबरमती रिवरफ्रंट पर वल्लभसदन में रात में म्युजिक शो का आयोजन भी किया गया है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम, पतंग वर्कशोप, हैन्डीक्राफ्ट स्टॉल का आयोजन भी होगा।