Friday, March 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में जंगल में लगी आग से मचा हाहाकार, लॉस एंजिल्स में...

अमेरिका में जंगल में लगी आग से मचा हाहाकार, लॉस एंजिल्स में हजारों लोगों को घर छोड़ने का आदेश

वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में मंगलवार को तेज हवाओं के कारण जंगल में लगी आग नियंत्रण से बाहर हो गई। कुछ स्थानों पर 97 किमी/घंटा की गति से हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग रिहाइशी इलाकों तक पहुंच गई है। इस आग से एक हजार से अधिक घर जलकर खाक हो गए हैं।
यहां तक ​​कि हॉलीवुड के कई सितारों के बंगले भी जल गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। बुधवार को लॉस एंजिल्स काउंटी में लगभग 1,88,000 घरों की बिजली गुल हो गई। हवा की गति भी बढ़कर 129 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई।
लॉस एंजिल्स फायर चीफ क्रिस्टन क्राउले ने कहा कि हम अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। आग पर काबू पाने के काम में हजारों अग्निशमन कर्मी शामिल हो गए हैं।
स्थिति इतनी खराब हो गई कि लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग को इससे निपटने के लिए अपने ऑफ ड्यूटी कर्मचारियों को वापस बुलाना पड़ा। तेज हवा की वजह से अग्निशमन विमान को उड़ाना पड़ा। खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति जो बिडेन को अंतर्देशीय रिवरसाइड काउंटी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। वह लॉस एंजिल्स में रुके हुए थे। जहां उन्हें होटल से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था और जंगल में आग लगने की जानकारी हासिल कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 70,000 लोगों को घर खाली करने के आदेश जारी किये गये हैं और 13,000 से अधिक इमारतें खतरे में हैं। गवर्नर गेविन न्यूसम ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि कई घर जल गए हैं। उन्होंने वहां आपातकाल की घोषणा कर दी है।
हॉलीवुड अभिनेता बिली क्रिस्टल और उनकी पत्नी जेनिस का पैसिफिक पैलिसेड्स पड़ोस में स्थित 45 साल पुराना घर इस आग में जलकर खाक हो गया। वे 1979 से इस घर में रह रहे थे।
लॉस एंजिल्स फायर चीफ क्रिस्टन क्राउले ने कहा कि हम अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। आग पर काबू पाने के काम में हजारों अग्निशमन कर्मी शामिल हो गए हैं। मंगलवार शाम को लॉस एंजिल्स के उत्तर-पूर्व में एक प्रकृति संरक्षित क्षेत्र के पास आग लग गई और शीघ्र ही यह 2,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments