Monday, March 17, 2025
Homeखेल2025 में भिड़ेंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, भारत में होगी जेवलिन...

2025 में भिड़ेंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, भारत में होगी जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप

नई दिल्ली। भारत सितंबर 2025 में वर्ल्ड जेवलिन थ्रो चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा। ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस वैश्विक प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने मंगलवार, 7 जनवरी 2025 को चंडीगढ़ में वार्षिक आम बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की है। भारत ने प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए बोली लगाई है।
पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम के भी विश्व भाला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेने की संभावना है। अगर एएफआई को 2029 विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी का अधिकार मिलता है तो अरशद नदीम 4 साल बाद भारत आ सकते हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बोली लगाई है। इसमें साल 2029 की वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शामिल है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व शॉट पुट खिलाड़ी बहादुर सिंह सागु को महासभा में एएफआई के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। वह अब आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे। निवर्तमान एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने पुष्टि की कि भारत ने विश्व चैंपियनशिप 2029 के साथ-साथ विश्व रिले 2027 की मेजबानी में रुचि व्यक्त की है। एएफआई ने नवंबर 2024 में विश्व एथलेटिक्स अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए की भारत यात्रा के दौरान 2028 विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी में भी रुचि व्यक्त की है।
आदिल सुमरिवाला ने कहा कि भारत में विश्व स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया के टॉप-10 भाला फेंक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह एक आमंत्रण टूर्नामेंट होगा। जो इस साल के अंत में आयोजित किया जाएगा। जिसमें नीरज चोपड़ा भी मौजूद रहेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए विदेशी कंपनी जेएसडब्ल्यू और एएफआई मिलकर तैयारी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि 7 अगस्त को भाला फेंक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। अगले 4 वर्षों में भारत द्वारा आयोजित होने वाले प्रमुख वैश्विक आयोजनों के बारे में आदिल सुमरिवाला ने कहा कि विश्व जूनियर चैम्पियनशिप 2028, विश्व चैम्पियनशिप 2029, विश्व रिले 2027 के लिए बोली खुली है। इन सबके लिए भारत बोली लगाने जा रहा है। हमने इसके लिए अपनी रुचि व्यक्त की है। अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। हम विश्व हाफ मैराथन का भी आयोजन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments