नई दिल्ली। भारत सरकार ने मनु भाकर और डी. गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अायोजित विशेष कार्यक्रम में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। खेलरत्न पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए नकद मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपए नकद, अर्जुन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है।
मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार
- डी. गुकेश, शतरंज
- हरमन प्रीत सिंह, हॉकी
- प्रवीण कुमार, पैरा-एथलेटिक्स
- मनु भाकर, शूटिंग
अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी - ज्योति याराजी-एथलेटिक्स
- अन्नु रानी-एथलेटिक्स
- नीतू-बॉक्सिंग
- स्वीटी-बॉक्सिंग
- वंतिका अग्रवाल-शतरंज
- सलीमा टेटे-हॉकी
- अभिषेक-हॉकी
- संजय-हॉकी
- जर्मनप्रीत सिंह-हॉकी
- सुखजीत सिंह-हॉकी
- स्वप्निकल सुरेश कुसाले-शूटिंग
- सरबजोत सिंह-शूटिंग
- अभय सिंह-स्क्वैश
- साजन प्रकाश-तैराकी
- अमन-कुश्ती
- राकेश कुमार-पैरा तीरंदाजी
- प्रीति पाल- पैरा एथलेटिक्स
- जीवनजी दीप्ति- पैरा एथलेटिक्स
- अजीत सिंह- पैरा एथलेटिक्स
- सचिन सर्जेराव खिलारी- पैरा एथलेटिक्स
- धरमवीर- पैरा एथलेटिक्स
- प्रणव सुरमा- पैरा एथलेटिक्स
- एच होकाटो सेमा- पैरा एथलेटिक्स
- समिरन जी- पैरा एथलेटिक्स
- नवदीप- पैरा एथलेटिक्स
- नीतेश कुमार-पैरा बैडमिंटन
- तुलसीमाथी मुरूगेसन- पैरा बैडमिंटन
- नित्य श्री सुमति सिवन- पैरा बैडमिंटन
- मनीषा रामदास- पैरा बैडमिंटन
- कपिल परमार- पैरा जूडो
- मोना अग्रवाल- पैरा शूटिंग
- रूबीना फ्रांसिस- पैरा शूटिंग
खेलकूद में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार(लाइफ टाइम) - सुच्चा सिंह- एथलेटिक्स
- मुरलीकांत राजाराम पेटकर- पैरा तैराकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार(रेगुलर) - सुभाष राणा- पैरा शूटिंग
- दिलीप देशपांडे- शूटिंग
- संदीप सांगवान-हॉकी
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ टाइम) - एस. मुरलीधरन- बैडमिंटन
- अर्मांडो एग्नेलो कोलाको-फुटबॉल
राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार - फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2024 - चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (ओवरऑल विनर यूनिवर्सिटी)
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(फर्स्ट रपनअप यूनिवर्सिटी)
- गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर(सेकंड रनरअप यूनिवर्सिटी)