Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयअंतरिक्ष की दुनिया में इसरो ने रचा इतिहास, स्पैडेक्स मिशन का सफल...

अंतरिक्ष की दुनिया में इसरो ने रचा इतिहास, स्पैडेक्स मिशन का सफल प्रक्षेपण

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार, 30 दिसंबर, 2024 को रात 10 बजे PSLV रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा से अपना स्पैडेक्स मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया। मिशन की सफलता के बाद भारत दुनिया के चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा। इसरो ने इसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण ‘मील का पत्थर’ बताया है। माना जा रहा है कि इसरो के इस मिशन की सफलता भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) की सफलता और चंद्रयान-4 मिशन की सफलता तय करेगी। यही वजह है कि इस लॉन्च को काफी अहम माना जा रहा है।
इसरो ने सोशल मीडिया(X) पर लिखा है- PSLV-C60 पर प्राइमेरी SpaDeX स्पेसक्राफ्ट ए और बी सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं। इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि डॉकिंग कल से शुरू होगी और फाइनल डॉकिंग 7 जनवरी तक पूरी होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे ऐसे समय में अंतरिक्ष से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जब इसरो एक के बाद एक वैश्विक चमत्कारों से दुनिया को मंत्रमुग्ध कर रही है।

क्या है स्पैडेस्क मिशन
इस मिशन में दो उपग्रह शामिल हैं। पहला चेसर और दूसरा लक्ष्य। चेसर सैटेलाइट टारगेट को पकड़ेगा। उससे डॉकिंग करेगा। इसके अलावा इसमें एक महत्वपूर्ण परीक्षण भी किया जा सकता है। उपग्रह से एक रोबोटिक आर्म निकले हैं, जो हुक के माध्यम से लक्ष्य को अपनी ओर खींचेगा। ये टारगेट एक अलग क्यूबसैट हो सकता है।
इस प्रयोग से भविष्य में इसरो को अलग दिशा में जा रहे उपग्रहों को कक्षा लाने की तकनीक मिल जाएगी। साथ ही इन-ऑर्बिट सर्विसिंग और ईंधन भरने का विकल्प भी खुल जाएगा। स्पैडेक्स मिशन में दो अलग-अलग अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में एक साथ जुड़ते हुए दिखाई देंगे। इसरो ने कहा कि इस तकनीक की आवश्यकता तब होती है जब एक ही मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कई रॉकेट लॉन्च की आवश्यकता होती है। अगर यह मिशन सफल रहा तो भारत यह तकनीक हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अब तक अमेरिका, चीन और रूस के पास ये तकनीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments