Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटी...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि, पार्थिव देह पंचमहाभूत में विलीन

नई दिल्ली। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के बोध घाट पर राजनीतिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूरे देश ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पंचमहाभूत में विलीन हो गया। परिवार ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में तीनों सेनाओं ने उन्हें राजनीतिक सम्मान दिया। उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। पूर्व प्रधानमंत्री अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जे.पी.नड्डा, राजनाथ सिंह के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई गणमान्य लोग भी वहां मौजूद थे। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजर रामफुल समेत कई विदेशी महेमानों ने भी निगम बोध घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments