Wednesday, April 30, 2025
Homeप्रादेशिकछत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सिलेंडर लीकेज से एक ही परिवार के 3...

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सिलेंडर लीकेज से एक ही परिवार के 3 झुलसे, पत्नी-पत्नी और 3 साल की बेटी की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची का शव जली हुई हालत में घर में मिला है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमारा गांव में हुई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय भागवत सिन्हा, उनकी 35 वर्षीय पत्नी तनु और 3 वर्षीय बेटी भव्या के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला जब भागवत का भतीजा उसके घर पहुंचा। उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह पिछले दरवाजे से घर के अंदर पहुंचा और बेडरूम का दृश्य देखकर चौंक गया। कमरे में तीन जले हुए शव पड़े थे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को बेडरूम के बाहर एक एलपीजी सिलेंडर मिला, जिसका पाइप दरवाजे के किनारे से कमरे के अंदर ले जाया गया था। इसके अलावा मौके से एक स्टोव लाइटर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पिछला दरवाजा खुला था। ग्रामीणों ने बताया कि भागवत किराने की दुकान चलाता था। उनके परिवार में किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments