Tuesday, April 29, 2025
Homeखेलपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अचानक खराब हो गई।
उन्हें प्रगति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। चिकित्सकीय जांच में उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमने का पता चला है।
विनोद कांबली ने साल 1991 में भारतीय टीम के लिए वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया। शुरुआत में उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया। वह सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे।
विनोद कांबली को हाल ही में एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर के साथ देखा गया था।जिसमें वह सचिन को अपने बगल में बैठने के लिए कह रहे हैं। दोनों की मुलाकात कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। इस कार्यक्रम में कांबली की हालत काफी खराब देखी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments