Wednesday, April 30, 2025
Homeप्रादेशिकपुणे में शराब के नशे में धुत डंपर चालक ने फुटपाथ पर...

पुणे में शराब के नशे में धुत डंपर चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 9 मजदूरों को कुचला, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को डंपर ने कुचल दिया, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं, जबकि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि डंपर चालक नशे में था। हादसा देर रात करीब 12.30 बजे पुणे के वाघोली के केसनंद फाटा में हुआ। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं, जबकि 6 अन्य घायल हैं। घायलों को सासून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल सभी लोग मजदूर हैं। रविवार, 22 दिसंबर की रात काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे। फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे। डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे लोगों को कुचल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments