Friday, March 14, 2025
Homeमनोरंजनआराध्या के स्कूल प्रोग्राम में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने किया जोरदार...

आराध्या के स्कूल प्रोग्राम में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन ने किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल

मुंबई। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय बाद एक साथ नजर आए। दोनों ने बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ डांस किया। इसका वीडियो सामने अाया है। वीडियो में शाहरुख भी डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों ने ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर डांस किया।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए तरस गए थे। इन दोनों के अलग होने की खबर हर तरफ फैल गई थी। अब इस वीडियो के बाद फैंस खुशी हैं। दरअसल, आराध्या के फंक्शन में ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक साथ डांस किया।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का ‘पैचअप’ पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन इस जोड़ी ने इस पर विराम लगा दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक हाल ही में धीरूभाई अंबानी स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए थे। जिसमें बेटी आराध्या ने भी परफॉर्म किया।
इस इवेंट में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शाहरुख खान के गाने ‘दीवानगी दिवांगी’ पर डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा वहां शाहरुख भी हैं और उन्होंने डांस भी किया. आपको बता दें कि शाहरुख का छोटा बेटा अबराम भी धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments