Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतसंसद में धक्का-मुक्की पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के...

संसद में धक्का-मुक्की पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

सूरत। संसद में धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसदों के घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूरत रेलवे स्टेशन के पास सरदार पटेल की प्रतिमा के पास आयोजित विरोध प्रदर्शन में शहर भाजपाध्यक्ष निरंजन झांझमेरा भी मौजूद रहे।
भाजपाध्यक्ष निरंजन झांझमेरा ने संसद की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का बर्ताव लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा महामंत्री किशोर बिंदल, कालूभाई भीमनाथ, नगर निगम के उपमहापौर डॉ. नरेंद्र पाटिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजन पटेल, सत्तापक्ष नेता शशिबेन त्रिपाठी समेत भाजपा के नगर सेवक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments