Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयलालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती: हालत स्थिर, जेपी नड्डा ने डॉक्टरों से...

लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती: हालत स्थिर, जेपी नड्डा ने डॉक्टरों से की बात

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें आज शनिवार, 14 दिसंबर को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी. नड्डा ने अपोलो अस्पताल में भर्ती लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर से भी फोन पर बात की है।
लालकृष्ण आडवाणी को एक महीने पहले 26 जून को रात में इलाज के लिए दिल्ली एम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। डॉ. अमलेश सेठ की देखरेख में उनका इलाज किया गया और दूसरे दिन छुट्टी दे दी गई थी। भाजपा के वरिष्ठ लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए वह इन दिनों घर पर रहते हैं और किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं। आडवाणी को इसी साल देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments