Tuesday, March 18, 2025
Homeखेलअगले महीने होने वाले खो-खो विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार...

अगले महीने होने वाले खो-खो विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार भारत

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में अगले महीने खो-खो विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय खो-खो महासंघ, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी की है। सोमवार को खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर पुरुष खिलाड़ी और महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 10 दिसंबर से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरु होगा, जो एक महीने तक चलेगा। शिविर की देखरेख भारतीय टीम के मुख्य कोच अश्विनी शर्मा करेंगे। इसमें देशभर से चुने गए 60 पुरुष और इतनी ही महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बता दें, खो-खो विश्व कप का आयोजन 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments