Thursday, March 20, 2025
Homeराष्ट्रीयउधमपुर में बड़ी घटना, दो पुलिसकर्मियों के शव वैन में मिले, एक-दूसरे...

उधमपुर में बड़ी घटना, दो पुलिसकर्मियों के शव वैन में मिले, एक-दूसरे को आमने-सामने गोली मारने का दावा

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां उधमपुर में पुलिस वैन में दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शरीर पर गोली के निशान दिखाई दे रहे हैं। एक पुलिसकर्मी घायल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई। घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6.30 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर दो पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी पड़े थे।
एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने बताया कि घटना सुबह 6.30 बजे हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया। दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। तीसरा पुलिसकर्मी सुरक्षित है। उन्हें पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments