नई दिल्ली। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। एक दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। देवजीत सैकिया 10 महीने तक सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार जब तक स्थाई सचिव की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक कार्यवाहक सचिव बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल सकता है। यह एक अस्थाई व्यवस्था है।
देवजीत सैकिया पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई के संयुक्त सचिव हैं। देवजीत सैकिया पेशे से वकील और क्रिकेट प्रशासक भी हैं। वह असम के रहने वाले है। सैकिया ने कॉटन कॉलेज से पढ़ाई की और असम क्रिकेट टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में खेले।