Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीययोगी ने कहा- बाबर ने जो अयोध्या में किया, वही संभल में...

योगी ने कहा- बाबर ने जो अयोध्या में किया, वही संभल में हुआ, बांग्लादेश में भी हो रहा है, तीनों का DNA एक है

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में 43वें रामायण मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। योगी ने कहा कि संभल और बांग्लादेश की घटना एक जैसी है। इन घटनाओं में शामिल लोगों का डीएनए एक है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 साल पहले बाबर के आदमियों ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था? संभल में भी यही हुआ और बांग्लादेश में भी यही हो रहा है। तीनों का स्वभाव और डीएनए एक ही है। अगर कोई मानता है कि बांग्लादेश में ऐसा हो रहा है, तो वही तत्व आपको सौंपने के लिए यहां बैठे हैं। वे सामाजिक एकता को तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मुद्दे पर बात करने वाले कुछ वे लोग हैं जिनकी विदेशों में संपत्ति है। अगर यहां कोई खतरा होगा तो वे भाग जाएंगे और दूसरों को यहीं मरने के लिए छोड़ देंगे।
सरयू तट पर स्थित राम कथा पार्क में चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की परिकल्पना पर पहले चित्रकूट और बाद में अयोध्या में रामायण मेले का आयोजन शुरू किया गया था। कांग्रेस शासन में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र ने 1982 में अयोध्या के रामायण मेला का उद्घाटन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments