Wednesday, April 30, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्तान में तालिबान का एक और विवादास्पद फरमान- लड़कियां नर्सिंग की पढ़ाई...

अफगानिस्तान में तालिबान का एक और विवादास्पद फरमान- लड़कियां नर्सिंग की पढ़ाई नहीं कर सकेंगी

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से लगातार महिलाओं के खिलाफ फरमान जारी किए जा रहे हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ एक और नियम लागू किया गया है। अब अफगानिस्तान की महिलाएं नर्स का काम और नर्सिंग की पढ़ाई नहीं कर सकेंगी। अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा के दो रास्ते थे, पर तालिबान सरकार ने अब इसे भी बंद कर दिया है।
अफगानिस्तान के संगठनों का कहना है कि तालिबान ने उन्हें अगली सूचना तक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। तालिबान ने वादा किया था कि पाठ्यक्रम के इस्लामी होने की पुष्टि होने के बाद लड़कियां पढ़ाई फिर से शुरू कर सकेंगी। हालांकि, उनके वादे के बावजूद, 2021 से लड़कियाें को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। लड़कियों की शिक्षा का एकमात्र साधन नर्स और नर्सिंग था, जो अब बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, पुरुष डॉक्टरों को महिलाओं का इलाज करने का कोई अधिकार नहीं है, जब तक कि महिला के साथ कोई पुरुष अभिभावक या पति मौजूद न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments