Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में पर्यवेक्षक नियुक्त विजय रूपाणी का बड़ा बयान, कहा- कल बैठक...

महाराष्ट्र में पर्यवेक्षक नियुक्त विजय रूपाणी का बड़ा बयान, कहा- कल बैठक में चुना जाएगा विधायक दल का नेता

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हाे पाया है। भाजपा की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक विजय रूपाणी का बड़ा बयान सामने आया है। रूपाणी ने कहा- बुधवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, इसकी जानकारी हाईकमांड को दी जाएगी।
महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने वाला है। इससे पहले सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई हैं। भाजपा ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। बुधवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होगा।
विजय रूपाणी ने कहा कि मैं मुंबई जा रहा हूं, निर्मला सीतारमण भी मुंबई आ रही हैं। बुधवार को 11 बजे विधायक दल की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके बाद सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना जाएगा। मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने से पहले हाईकमांड को इसकी जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments