Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात में रजिस्ट्रेशन के नए नियमों के विरोध में प्री-स्कूल संचालक हड़ताल...

गुजरात में रजिस्ट्रेशन के नए नियमों के विरोध में प्री-स्कूल संचालक हड़ताल पर

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने प्री-स्कूलों के पंजीकरण के लिए नए नियमों की घोषणा की है। नए नियमाें के विरोध में प्री-स्कूल संचालक हड़ताल पर उतर गए हैं। गुजरात इंडिपेंडेंट प्री-स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से इन नियमों को बदलने की मांग की है।
आज गुजरात के सभी प्री-स्कूलों के संचालक अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर इकट्ठा होकर इसका विरोध कर रहे हैं। वडोदरा, राजकोट, सूरत और मोरबी सहित गुजरात के विभिन्न जिलों से प्री-स्कूल प्रशासक रिवरफ्रंट पर इकट्‌ठा हुए हैं। प्री-स्कूल संचालक मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को आवेदन देने के लिए गांधीनगर जाएंगे। बता दें, नए नियमों में मकान के मालिकाना हक और रेंटल एग्रीमेंट की शर्तों को लेकर नियम काफी सख्त हैं। इस वजह से कई प्री-स्कूल प्रशासक पंजीकरण नहीं करवा पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments