Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयसीरिया में गृहयुद्ध, रूस ने उतारी सेना, अलेप्पो में विद्रोहियों पर बमबारी...

सीरिया में गृहयुद्ध, रूस ने उतारी सेना, अलेप्पो में विद्रोहियों पर बमबारी की

सीरिया में एक बार फिर गृहयुद्ध शुरू हो गया है। विद्रोहियों के हमले के बाद रूस की सेना भी अलेप्पो में उतर गई है। रूसी सैनिक राष्ट्रपति बशर अल-असद की सहायता के लिए आगे आए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु सेना असद की सेना की सहायता कर रही है और विद्रोहियों पर हवाई हमले कर रही है। 2020 में गृहयुद्ध थमने के बाद बशर अल-असद के लिए एक बार फिर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। 2011 से 2020 तक चले गृहयुद्ध में लाखों लोग मारे गए। इसके बाद 2020 में युद्धविराम समझौता हुआ।
हयात तहरीर-अल शाम (एचटीएस) लड़ाकों ने अलेप्पो शहर के 40 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। उधर, असद ने शनिवार को ही अपनी सेना को सुरक्षित निकल जाने का आदेश दे दिया। हजारों सीरियाई विद्रोही उन्नत हथियारों और वाहनों में सवार होकर अलेप्पो में फैल गए हैं। स्थानीय लोगों और लड़ाकों ने यह जानकारी दी है।
एक दिन पहले ही विद्रोहियों ने सीरिया के सबसे बड़े शहर पर धावा बोला था, जहां उन्हें सरकारी सैनिकों से बहुत कम प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था। सीरियाई सशस्त्र बलों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हम अलेप्पो पर एक बड़े हमले का मुकाबला करने और लोगों की जान बचाने के लिए फिर से तैनाती और जवाबी हमलों की तैयारी कर रहे हैं।
बयान में स्वीकार किया कि विद्रोही शहर के बड़े हिस्से में घुस गये हैं। विद्रोहियों को अलेप्पो में पुलिस मुख्यालय, सिटी सेंटर और उसके पुराने गढ़ के बाहर देखा गया। उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के पोस्टर फाड़ दिए और कुछ में आग लगा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments