मुंबई। बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर पर छापेमारी हुई। पोर्नोग्राफी मामले में इस कार्रवाई की चर्चा हो रही है। इस मामले में ईडी उनके घर और दफ्तर दोनों की जांच कर रही है।
पता चला है कि राज कुंद्रा को 2021 में पोर्न प्रोडक्शन के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चल रही जांच के तहत ईडी ने छापेमारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुंद्रा को भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। बाद में सिटी कोर्ट ने कुंद्रा को जमानत दे दी। मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के उत्पादन और वितरण के आरोपों पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच की गई है।
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने कुल 15 जगहों पर छापेमारी की है। इस मामले में इकट्ठा किया गया पैसा ऐसे वीडियो के जरिए विदेश भेजा गय। इस तरह बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की गई। जिसकी जांच ईडी कर रही है। जून में मुंबई पुलिस अपराध शाखा ने आरोपों की जांच की कि कुंद्रा के स्वामित्व वाला हॉटशॉट्स ऐप पोर्नोग्राफी उत्पादन मामले में शामिल था। जिसमें जांच के दौरान जब्त किए गए सर्वर पर वयस्क सामग्री उजागर हुई थी। जिसके चलते कुंद्रा और उनके साथियों पर कड़ी जांच की जा रही है।