Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयझारखंड में आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड में आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

रांची। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन आज गुरुवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रण दिया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन राज्य के तीन बार के सीएम शिबू सोरेन के बेटे हैं। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के घर हुआ था। हेमंत ने 1990 में पटना के एमजी हाईस्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की। इसके बाद 1994 में पटना हाईस्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने रांची के बीआईटी (मेसरा) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया, लेकिन कुछ कारणों से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। पढ़ाई के बाद हेमंत ने इंजीनियरिंग फर्मों के साथ काम किया। हेमंत की शादी कल्पना सोरेन से हुई है और उनके दो बेटे हैं। हेमंत की पत्नी कल्पना भी इस चुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments