सूरत। सलाबतपुरा के उमरवाड़ा इलाके में स्थित एक मकान में किन्नर और एक युवक के बीच बहस के बाद किन्नर की हत्या कर दी गई। सूरत में पिछले तीन दिों में यह चौथी हत्या है। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। किन्नर की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी किशन और किन्नर के बीच संबंध थे।
जानकारी के अनुसार सूरत के उमरवाड़ा इलाके में रहने वाली संजना(49 साल) नाम की किन्नर की किशन नामक युवक से अनबन हो गई। किशन ने संजना की चाकू से हत्या कर दी। किशन का किन्नर संजना से प्रेम संबंध था। किन्नर कुछ दिनों के लिए किशन के घर रहने आया था। बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर किशन ने किन्नर संजना पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि आरोपी किशन के किन्नर से संबंध थे। संजना किशन के घर पर ही रह रही थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।