Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान दिवस पर संसद के दोनों सदनों काे...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान दिवस पर संसद के दोनों सदनों काे संबोधित किया

नई दिल्ली। संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है। उन्होंने महिला आरक्षण को महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत बताया। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1949 को इसी दिन संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। भारत के संविधान काे लागू हुए 75 साल पूरे होने पर हमारा संविधान, हमार स्वाभिमान अभियान भी चलाया जा रहा है। संविधान दिवस पर सदन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत सभी सांसद मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके देशवासियों को संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। राष्ट्रपति ने संस्कृत और मैथिली में संविधान के संस्करण का अनावरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments