अहमदाबाद। यहां के निकोल इलाके में 7 साल की बच्ची से पड़ोसी ने छत पर रेप किया। इसके अलावा लड़की का गला घोंटने की भी कोशिश की। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों को आता देख आरोपी वहां से अपने बेडरूम में घुस गया और लड़की की जान बच गई।
पड़ोसी 7 साल की बच्ची को खेलाने के बहाने अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने बच्ची का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की, ताकि घटना के बारे में किसी को कुछ न बता सके। छत पर इकट्ठा हुए लोगों ने लड़की को सुरक्षित उसके माता-पिता के पहुंचा दिया और आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी की पहचान अशोक राजपूत के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद में अकेले रहता है और छोटे-मोटे काम करके अपना जीवन यापन करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।