Saturday, March 15, 2025
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय; शिंदे-अजीत पवार के साथ...

महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय; शिंदे-अजीत पवार के साथ दिल्ली रवाना हुए

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 132 सीटें जीतकर भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने देवेन्द्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर ली है। अजित पवार को भी फड़णवीस को मुख्यमंत्री बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है। एकनाथ शिंदे ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है।
इस बीच देवेंद्र फड़णवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मराठा राजनीति के ये तीन दिग्गज राजधानी में भाजपा हाईकमांड से मिलेंगे भाजपा के सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर फड़नवीस के नाम की चर्चा चल रही थी। चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे ने भी बयान दिया और संकेत दिया कि तीनों राजनीतिक दल बैठक करेंगे और तय करेंगे कि महाराष्ट्र की कमान किसके हाथों में सौंपी जाए।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम एकनाथ शिंदे, देवेन्द्र फड़णवीस और अजीत पवार के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। इसके बाद घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments