बनासकांठा। प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री अरासुरी अंबाजी माता के मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कुछ भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर मां के चरणों में भेंट भी चढ़ाते हैं। दो भक्तों ने गुप्त रूप से अंबाजी मंदिर को 1.520 किलो सोना दान िकया है। जिसकी कीमत लगभग 1.21 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
बनासकांठा के अतिरिक्त कलेक्टर कौशिक मोदी ने कहा कि दो भक्तों द्वारा 1.520 ग्राम सोना उपहार के रूप में चढ़ाया गया है। एक भक्त द्वारा 1 किलो तथा दूसरे भक्त द्वारा 520 ग्राम सोना माता के चरणों में अर्पित किया गया है। दान किया गया सोना सुवर्ण शिखर के लिए उपयोग किया जाएगा। सोना दान करने वाले दोनों दानदाताओं ने अपना नाम गोपनीय रखा है।
श्री अरासुरी अंबाजी माता मंदिर गुजरात राज्य के बनासकांठा जिले के दाता तालुका में स्थित है, जो एक पौराणिक शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है। अम्बाजी तीर्थ पर प्रतिदिन लाखों भावी श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु आते हैं।