बनासकांठा। बनासकांठा की वाव विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी ठाकोर 2353 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। आखिरी 5 राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत चुनाव हार गए।
वाव सीट पर सुबह-सुबह वोटों की गिनती शुरू हो गई। पहले 12 राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह राजपूत आगे चल रहे थे।
वाव विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जगाणा, पालनपुर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में की गई। सबसे पहले मतपत्रों की गिनती की गई। बैलेट पेपर की गिनती पूरी होने के बाद 321 बूथों की 23 राउंड की ईवीएम से गिनती की गई। वाव विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 70.55 फीसदी वोटिंग हुई थी।
पिछले लोकसभा चुनाव में गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा सीट से जीत हासिल की थी। गेनीबेन के लोकसभा चुनाव लड़ने से वाव विधानसभा की सीट रिक्त पड़ी थी। जिसके लिए वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। वाव सीट पर कांग्रेस के गुलाब सिंह राजपूत, भाजपा के स्वरूपजी ठाकोर और निर्दलीय मावजी पटेल में त्रिकोणीय मुकाबला था। गेनीबेन ठाकोर ने गुलाब सिंह राजपूत के समर्थन में कई चुनावी सभाएं कीं थी, वहीं भाजपा ने भी स्वरूपजी को जिताने के लिए खूब मेहनत की।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया(X) पर पोस्ट करके वाव विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वरूपजी ठाकोर और सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। भाजपा की विकास की राजनीति में विश्वास जताने के लिए नागरिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
.… जारी