लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इतिहास बदल रहा है। उपचुनाव नतीजों के रुझानों से पता चलता है कि भाजपा ने असंभव को संभव कर दिखाया है। कुंदरकी सीट पर 33 साल बाद भाजपा का कमल खिलता नजर आ रहा है। हालांकि इस विधानसभा सीट पर 65 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं, लेकिन भाजपा के ठाकुर रामवीर सिंह 77246 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुंदरकी में 55 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा का समर्थन किया है। कुंदरकी में कुल 57.7 फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें 65 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। मतदान के दिन अखिलेश यादव ने भी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। ऐसी भी शिकायतें आईं कि सपा समर्थकों को वोट देने से रोका गया। कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। बीजेपी रामपुर मॉडल अपनाकर कुंदरकी में जीत का दावा कर रही है।