सूरत। राज्य सरकार की ओर से सोमनाथ में 21 से 23 नवंबर तक 11वीं चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया था।
चिंतन शिविर के अंतिम दिन 2019 से 2024 के दौरान बेहतर काम करने वाले 20 सनदी अधिकारियों को कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सूरत नगर निगम आयुक्त शालिनी अग्रवाल को वर्ष 2019-20 के दौरान वडोदरा में जिला कलेक्टर के रूप में बेहतर काम करने के बदले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पुरस्कार से सम्मानित किया।