अहमदाबाद। गुजरात में ठंडी की शुरुआत हो गई है। अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। 9 जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 16 डिग्री से नीचे आ गया है। नलिया में 12.2, कंडला एयरपोर्ट में 12.7, पोरबंदर में 14.5, राजकोट में 14, अमरेली में 14.6, डीसा में 14.1, गांधीनगर 15.7, अहमदाबाद में 15 और वडोदरा में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर को अहमदाबाद में तापमान कोई गिरावट नहीं आएगी। हालांकि, 27 नवंबर से तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन, सामान्य गिरावट देखी जा सकती है। फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।