Friday, March 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयखुले मैदान में ट्रेनिंग कर रहे थे रूसी सैनिक, तभी यूक्रेन ने...

खुले मैदान में ट्रेनिंग कर रहे थे रूसी सैनिक, तभी यूक्रेन ने किया रॉकेट हमला, कई मारे गए

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यूक्रेन का एक रॉकेट रूसी सैनिकों को निशाना बनाता दिख रहा है। माना जा रहा है कि हमले में पांच रूसी सैनिक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जब हमला हुआ तब रूसी सैनिक प्रशिक्षण ले रहे थे। इसके बाद रूसी सेना की रणनीति पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
गुरुवार, 21 नवंबर को लगभग एक दर्जन रूसी सैनिक कब्जाए गए यूक्रेनी जाेपोरिजिया ओब्लास्ट इलाके में खुली जगह पर प्रशिक्षण ले रहे थे। रूसी सैनिक जैसे ही वैन से उतरे, तो यूक्रेन ने 92 किलोमीटर दूर हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम से M30/31 रॉकेट लॉन्च किए। रॉकेट रूसी सैनिकों के पास गिरा, जिससे कम से कम पांच रूसी सैनिक मारे गए। वहीं, कई अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले ने रूस की खराब रणनीति को भी उजागर कर दिया है क्योंकि फरवरी के बाद से जोपोरिजिया और डोनेट्स्क क्षेत्रों में इसी तरह के हमलों में सैकड़ों रूसी सैनिक मारे गए हैं, लेकिन रूसी सेना के उच्च पदस्थ अधिकारी अक्सर खुले में सैनिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments