नई दिल्ली। 13 राज्यों की 46 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘बटेंगे तो काटेंगे’ नारा सफल रहा है। यहां की नौ सीटों में से छह पर भाजपा की जीत तय है, जबकि तीन सीटों पर एसपी आगे है। उत्तर प्रदेश में जहां केसरिया लहराया है, वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया है। यहां छह सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी की तीन पर जीत हुई है, जबकि अन्य तीन पर आगे चल रही है। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा आगे चल रही हैं। वायनाड में जनता एक बार फिर कांग्रेस के साथ है। वहीं, नांदेड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को झटका लग सकता है।