मुंबई। महाराष्ट्र के चुनावी रूझानों में महायुति बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इसी बीच उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। संजय राउत ने कहा कि कुछ ना कुछ तो गड़बड़ है। ये जनता का फैसला नहीं हो सकता है। शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं। संजय राउत ने सवाल किया कि लोग गद्दारी कैसे स्वीकार कर सकते हैं। यह नतीजा हमें कबूल नहीं है। संजय राउत ने कहा कि महायुती ने पूरी मशीनरी पर कब्जा कर लिया है।
संजय राउत ने कहा कि दो दिन पहले रिश्वत मामले में गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसमें भाजपा बेनकाब हुई थी। उससे ध्यान हटाने के लिए यह किया गया और यह योजना बहुत पहले से बनाई गई है।