Wednesday, April 30, 2025
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय का निधन,...

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के अनुसार वह आंतों में संक्रमण से पीड़ित थे। एक नवंबर की सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख योगदानकर्ता देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी भारतीय पुराणों का अंग्रेजी में अनुवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर देबरॉय के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके लिखा- डॉ. बिबेक देबरॉय जी एक प्रखर विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान के अलावा, उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में भी योगदान दिया। डॉ. देबरॉय को मैं कई वर्षों से जानता हूं। उनकी अंतर्दृष्टि और जुनून को हमेशा याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों को मेरी संवेदनाएं। ऊँ शांति।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments