बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि टेम्पो में सवार लोग नोएडा में काम करते थे और दिवाली मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे टेम्पो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा था, तभी हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर आ गया था, जिससे टेम्पो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान पान कुमारी, कुसुम, कन्हई, शीनू, कार्तिक और अतुल के रूप में की गई है। इसके अलावा टेम्पो चालक मनोज, कप्तान सिंह, मेघ सिंह, धर्मवीर और अमन घायल हो गए।