Wednesday, March 19, 2025
Homeराजकोटजाफराबाद की जेटी पर मामूली बात पर मछुआरों और विधायक के दामाद...

जाफराबाद की जेटी पर मामूली बात पर मछुआरों और विधायक के दामाद के बीच विवाद; रिवॉल्वर-कुल्हाड़ी से हमला

अमरेली। जिले की राजुला विधानसभा सीट से विधायक हीरा सोलंकी के दामाद और अमरेली जिला युवा भाजपा अध्यक्ष चेतन सियाल पर मंगलवार को जाफराबाद में जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में चेतन सियाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें भावनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चेतन सियाल के हाथ में रिवॉल्वर भी देखी जा सकती है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर चेतन सियाल के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार चंद्रकांत सियाल अपने आदमियों के साथ समुद्र से मछली पकड़ कर लौट थे। चंद्रकांत और उनके आदमी मछली खाली करने के लिए घाट पर जा रहे थे, तभी यशवंत बरैया का बर्फ से भरा ट्रैक्टर सड़क के बीचोबीच खड़ा था। ट्रैक्टर हटाने की बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर चंद्रकांतभाई के बेटे चेतन सियाल भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। चेतन सियाल ने आरोपियों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने और चेन लूटने का आरोप लगाया है। चेतन सियाल अमरेली जिले के युवा भाजपा अध्यक्ष और विधायक हीरा सोलंकी के दामाद हैं। चेतन सियाल के सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें भावनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अमरेली के भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंच गए।

बता दें, हमले के दौरान राजुला विधायक हीरा सोलंकी के दामाद के हाथ में रिवॉल्वर नजर आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। चेतन सियाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमरेली जिला युवा भाजपा अध्यक्ष चेतन सियाल पर हमला करने वाले 6 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments