अहमदाबाद। जूनागढ़ के केशोद एयरपोर्ट पर सालों से विमानों की आवाजाही बंद थी। लेकिन, पिछले ढाई साल से इस एयरपोर्ट को फिर से खोल दिया गया है। पहले यहां केवल केशोद से मुंबई के लिए उड़ानें उपलब्ध थीं, लेकिन केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 29 अक्टूबर से केशोद हवाई अड्डे से सप्ताह में तीन दिन उड़ान सेवा शुरू हो गई है। यात्री आज से अहमदाबाद-केशोद-दीव उड़ान का भी लाभ उठा सकते हैं। सोमनाथ महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे फायदा होगा।
अहमदाबाद-केशोद-दीव के बीच शुरू होने वाली यह फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी जो 11:20 बजे केशोद पहुंचेगी। फिर ये फ्लाइट केशोद से दीव के लिए रवाना होगी। यह दीव से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरेगा और फिर केशोद पहुंचेगा। इसके बाद यह शाम 4:20 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा।