ओटावा। कनाडा में भारतीय अप्रवासियों के बीच गुजराती तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा बन गई है। कनाडा सरकार के आंकड़ों के अनुसार 1980 के बाद से लगभग 87,900 गुजराती भाषी अप्रवासी कनाडा में बस गए हैं, जिनमें से सबसे अधिक 26 प्रतिशत 2016 और 2021 के बीच कनाडा आए हैं। हालांकि, यहां पंजाबी बोलने सबसे ज्यादा रहते हैं। जिनकी अनुमानित जनसंख्या 75,475 है। हिंदी बोलने वालों की संख्या 35,170 है। इसके अलावा, गुजराती भाषा बोलने वाले 22,935 अप्रवासियों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, मलयालम बोलने वालों की संख्या 15,440 है और बंगाली बोलने वालों की संख्या 13,835 है।
आंकड़े बताते हैं कि गुजराती बोलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 2011 से 2021 के बीच 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि पंजाबी बोलने वालों की संख्या 22 प्रतिशत बढ़ी है। इस दौरान हिंदी बोलने वालों में 114 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई। बता दें, गुजरात की कच्छी भाषा भी इस सूची में शामिल है। कच्छी बोलने वालों की संख्या 2001 और 2010 के बीच 460 से बढ़कर 2011 और 2021 के बीच 370 हो गई है। 2011 के बाद गुजरात के लोगों को कनाडा सबसे ज्यादा पसंद आया है।
कनाडा में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में गुजराती तीसरे नंबर पर, ये हैं पहले और दूसरे नंबर पर
RELATED ARTICLES